Sun 02 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी महोत्सव के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर बनी रणनीति संवेदना एक प्रयास संस्था का सराहनीय कदम, 330 बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री गुरु-शिष्य परंपरा को मिलेगा सम्मान, 4 अगस्त को होगा 'गुरु शिल्पी सम्मान' जीवन की मजबूत शुरुआत का आधार है स्तनपान, 1 से 7 अगस्त तक चलेगा जागरूकता अभियान ओआरएस और जिंक से डायरिया पर आसान नियंत्रण, बच्चों को किया जागरूक जनकपुरी महोत्सव को मिलेगा दिव्य स्वरूप, आयोजन स्थल के विकास को विधायक को सौंपा ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन सक्रिय, उद्योग आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, लायंस क्लब एमजेएफ कोहिनूर ने स्कूल को दी सौगात उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, कई सड़कों के निर्माण का हुआ शिलान्यास बालकृष्ण की लीलाओं के साथ पारिवारिक संस्कारों का दिया संदेश, कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आलू भंडारण के साथ प्रसंस्करण यूनिट भी लगाएं शीत गृह स्वामी, मध्यप्रदेश - गुजरात से लें सीख: राकेश गर्ग

Pragya News 24

Mon, Jun 23, 2025
Post views : 145

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में रावी इवेंट के प्रबंधन में चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा, भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से लगे फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 के दूसरे दिन यूपी कोल्ड चैन एंड वेयरहाउस इंडस्ट्री की आलू भंडारण एवं शीतगृह उद्योग समस्या पर चर्चा हुई। शुरुआत उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, फेडरेशन ऑफ़ इंडिया कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, यूपी कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, सीएफपीआईए के अध्यक्ष राजकुमार भगत, संरक्षक अजय अग्रवाल, गोविंद कजरिया, हसमुख गांधी, आशीष गुरु, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष राजेश गोयल और सुदर्शन सिंघल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा उत्तर प्रदेश के शीत गृह स्वामी गुजरात और मध्य प्रदेश से सीख लेते हुए सिर्फ आलू भंडारण पर ही निर्भर ना रहें। आलू के अलावा गाजर, मटर, मिर्च आदि भी भंडारित करें। साथ ही स्वयं को अपग्रेड करते हुए आलू प्रसंस्करण यूनिट भी लगाएं।
सत्र की जानकारी देते हुए आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने बताया कि
निकासी कम होने से हमारा जो अनुभव है वह थोड़ा सा हमें चिंता पैदा कर रहा है। एकजुटता के साथ समस्या का समाधान प्राप्त किया जा सकता है। एनर्जी एफिशिएंसी अपग्रेडेशन करनी होगी। आलू पर निर्भरता कम करनी होगी।
एनसीसीडी, गुरुग्राम के सीईओ आशीष फोतेदार ने कोल्ड चैन के लिए केंद्र सरकार की योजनाओ की जानकारी दी। साथ ही कोल्ड स्टोरेज कैसे आधुनिक रूप से उन्नत किया जाए, इसके बारे में बताया।
सीए आरके जैन ने सब्सिडी प्राप्त करने के नियमों की जानकारी दी। इससे पूर्व शीत गृह स्वामियों ने अपने अपने राज्य एवं जिलों में आलू भंडारण, निकासी और भविष्य की संभावनाओं के बारे में मंथन किया। जिसमें विगत वर्ष की तुलना में वर्तमान में हुई कम निकासी पर चिंता व्यक्त की गई। डिप्टी डायरेक्टर आलू कौशल कुमार नीरज ने बताया कि आगरा के शीतगृहों की क्षमता 6 करोड़ मैट्रिक टन है जबकि निकासी पौने पांच करोड़ मैट्रिक टन की ही निकासी हुई है। ये चिंतनीय विषय है। डिप्टी डायरेक्टर डीपी यादव ने बताया कि आगरा जिले में 329 शीतगृह हैं। सभी कोल्ड स्टोरेज ऊर्जा बचत करने के लिए प्रयास करें। अमोनिया कंप्रेशन आधुनिक एयर कंडिशन जैसी रेटिंग वाले लगवाएं। सत्र में शीतगृह उद्योग में सर्वाधिक विकास और मुनाफा कमाने वाले गुजरात कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गुरु को सम्मानित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन