: गैंगस्टर मुकदमें में वांछित अभियुक्त चढ़ा जीआरपी के हत्थे
Sun, Oct 1, 2023
Agra. ट्रेनों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे ऐसे अपराधियों की धरपकड़ में जीआरपी आगरा कैंट जुटी हुई है जिससे उनकी गिरफ्तारी कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। इस अभियान में जीआरपी आगरा कैंट को सफलता भी हाथ लग रही है। जीआरपी आगरा कैंट ने वाँछित चल रहे गैंगस्टर बलवान उर्फ रिषि पुत्र बलवीर को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जीआरपी आगरा कैंट में दर्ज विभिन्न मुकदमों में अभियुक्त फरार चल रहे है और कुछ ऐसे अभियुक्त है जिन्हें कुछ दिनों की जमानत मिली और वह वापस ही नही लौटे। ऐसे अपराधियों की धरपकड़ में जीआरपी जुट गई है। जीआरपी ने आगरा कैंट से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
नाम व पता वारंटी
बलवान उर्फ रिषि पुत्र बलवीर निवासी ग्राम मोकरा थाना महम थाना बहु अकबरपुर जिला रोहतक हरियाणा।
सम्बन्धित वाद सं:-
मु0अ0स0 217/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 थाना जीआरपी आगरा कैंट से वांछित चल रहा है।
जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी के मुताबिक पकड़ा गया अभियुक्त बलवान उर्फ रिषि पुत्र बलवीर है जिसके खिलाफ जीआरपी आगरा कैण्ट में गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज है और उसमें वाँछित चल रहा था। इसके खिलाफ कैंट आगरा में चार मुकदमे और हरियाणा में एक मुकदमा दर्ज है। यह शातिर किस्म का अपराधी है जो चलती ट्रेनों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।
: हाथी घाट पर चला सफाई का महाअभियान, नगर विकास मंत्री ने की सफ़ाई
Sun, Oct 1, 2023
Agra. महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंर्तगत आज यमुना किनारे हाथी घाट पर महासफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा के प्रभारी मंत्री एके शर्मा पहुँचे। नगर निगम की पूरी टीम व समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर प्रभारी मंत्री ने अपने हाथों में झाड़ू थामा और यमुना घाट की सफाई में जुट गए।
सभी ने मिलकर किया श्रमदान
आपकों बताते चले कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन किया का रहा है जिसका समापन 2 अक्टूबर को होगा लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को आव्हान किया था कि एक अक्टूबर को सभी लोग एक घंटे का श्रमदान कर देश को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। आज प्रभारी मंत्री ने यमुना घाट पर फावड़ा चलाकर गंदगी को हटाया तो वहीँ लोगों ने तसले में कूड़ा कचरा भरकर एक स्थान पर फेंका। श्रमदान अभियान में शामिल होकर सभी काफी उत्साहित नजर आए।
नदी बनेगी निर्मल
प्रभारी मंत्री का कहना था कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस पखवाड़े की शुरूआत की गई थी। जिससें लोग राष्ट्र निर्माण के साथ साथ उसे स्वच्छ रखने में सहयोग करे। आज यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इससे यमुना घाट तो स्वच्छ हुआ ही वहीँ यमुना भी स्वच्छ व निर्मल बनेगी।
: प्रभारी मंत्री ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, व्यवस्था से दिखे ख़ुश
Sun, Oct 1, 2023
Agra. जिला अस्पताल की नब्ज टटोलने के लिए आगरा के प्रभारी मंत्री एके शर्मा जिला अस्पताल पहुँचे। उनके पहुँचते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। एके शर्मा ने जिला अस्पताल कैंपस के निरीक्षण किया साथ ही वार्डो में पहुँच मरीजों से भी वार्ता की। प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल की सफाई व्यस्था का जायजा लिया।
पीएम मोदी का था आव्हान
1 अक्टूबर को सभी लोग मिलकर स्वच्छता अभियान चलाएं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में श्रमदान करें यह आभार पीएम नरेंद्र मोदी का था। पीएम नरेंद्र मोदी के आव्हान का जिला अस्पताल में कितना असर था। इसे देखने के लिए प्रभारी मंत्री ए के शर्मा जिला अस्पताल औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उन्होंने पूरे जिला अस्पताल का दौरा किया इस दौरान उन्हें जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था देखी। सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर उन्होंने जिला अस्पताल प्रशासन की तारीफ की।
प्रभारी मंत्री ए के शर्मा मरीजों की स्थिति देखने के लिए वार्डो में पहुँचे।।यहाँ पर भर्ती मरीजों से उन्होंने वार्ता की और जिला अस्पताल में कैसा इलाज मिल रहा है, दवाइयां समय से मिल रही है या नहीं, चिकित्सा आते हैं या नहीं इन सब की जानकारी ली। मरीजों से उचित रिस्पांस मिलने पर उत्साहित दिखे और जिला अस्पताल प्रशासन से ऐसे ही मरीजों की सेवा करते रहने के निर्देश दिए।
अस्पताल प्रशासन ने ली राहत की सांस
सब कुछ अच्छे से निपट जाने और कोई खामियां ना मिलने मरीजों से भी बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद जब प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल प्रशासन की पीठ थपथपा कर निकले तो चिकित्सकों और जिला अस्पताल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। प्रभारी मंत्री को चिकित्सकों ने कुछ समस्याओं से भी अवगत कराया जिनको दूर करने का आश्वासन उन्होंने दिया।