: उधारी के पैसे मांगे तो दबंग पक्ष ने बोल दिया हमला, पीड़ित का हुआ यह हाल
Tue, Oct 24, 2023
Agra. 200 रुपये के लिए दो युवकों में जमकर झगड़ा हुआ मारपीट हुई। मामला शांत हुआ फिर आरोपी पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों ने युवक पर हमला बोल दिया। लाठी डंडों से उसकी पिटाई की गई, साथ ही चेहरे पर टाइल्स उठाकर दे मारे जिससे युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई है वहीं आंख भी घायल हो गई है। घायल अवस्था में पुलिस युवक को मेडिकल और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
पूरा मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कांशीराम ई ब्लॉक से जुड़ा हुआ है। पीड़ित धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि वह अमेजॉन कंपनी में ड्राइवर है और डिलीवरी करने वाली गाड़ी चलाता है। उसने पड़ोस में रहने वाले विशेष समुदाय के युवक को 200 रुपये उधार दिए थे। बीती रात जब उसने उधर के पैसे मांगे तो विशेष समुदाय की युवक ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई तो लोगों ने मामला शांत करा दिया।
उसके बाद आरोपी पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग आए और उन्होंने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। कुछ लोगों ने वहां रखे टाइल्स को उठाकर उसके चेहरे पर मार दिया जिससे चेहरा खून से लथपथ हो गया साथ ही आंख में भी गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे इलाज और मेडिकल के लिए लेकर आई है।
पीड़ित ने बताया कि उसकी आंख में गंभीर चोट है और धुंधला धुंधला दिखाई भी दे रहा है। फिलहाल उसने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
: यहाँ अभिनय करने वाले कलाकार ही बनाते हैं रावण और मेघनाथ के पुतले, जानिए क्या है वजह
Tue, Oct 24, 2023
Agra. आगरा में एक ऐसी भी रामलीला है जिसमें मंचन करने वाले कलकार ही रावण मेघनाथ के पुतलों का निर्माण करते हैं। ये लोग शाम को रामलीला के मंचन में अभिनय निभाते हैं और सुबह पुतला बनाने में जुट जाते हैं। यह दृश्य आगरा कैंट रेलवे संस्थान में होने वाली रामलीला में देखने को मिलता है। यह आपको कहीं भी ना सुनाई देगा और नहीं दिखाई देगा कि अभिनय करने वाले कलाकार ही रावण के पुतले का निर्माण करते हो।
आगरा कैंट संस्थान में होने वाली रामलीला के संयोजक राकेश कनौजिया ने बताया कि लगभग 50 वर्षों से यहां पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला मंचन रेलवे कर्मियों के बच्चों और स्थानीय सहयोगियों के बच्चों के द्वारा किया जाता है। इसमें कोई रंगमंच का कलाकार नहीं होता है। यह लोग शाम को रामलीला का मंचन करते हैं और सुबह उठते ही विजयदशमी पर होने वाले रावण और मेघनाथ के पुतले के दहन को लेकर उनके पुतले बनाने में जुट जाते हैं।
रामलीला में मंचन करने वाले डीपी राठौर ने बताया कि वह रामलीला मंचन के दौरान कई कलाकारों का अभिनय करते हैं। अब रावण के पुतले को बनाने में जुट गए हैं। रामलीला मंचन के दौरान एक आर्थिक बड़ा बजट खर्च होता है। इसलिए कुछ हद तक इस बजट की मार से बचने के लिए जो संभव होता है उसे करने में कलाकार जुट जाते हैं।
: गरजेउ मरत घोर रब भारी। कहां रामु रन हतों पचारी।।
Tue, Oct 24, 2023
दिगनेर की रामलीला में दशानन दहन के साथ गूंजे जय श्री राम
श्रीमनःकामेश्वर बाल विद्यालय, दिगनेर में चल रही है श्रीराम लीला
दसवें दिन लीला में हुआ लक्ष्मण शक्ति मेघनाथ वध कुंभकरण रावण वध लीलाओं का मंचन
आगरा। लंका दहन के बाद क्रोधित हुए दशानन ने अपने पुत्र मेघनाथ को रणभूमि में युद्ध के लिए भेजा। युद्ध भूमि में अपने रण कौशल से मेघनाथ ने लक्ष्मण जी को मूर्छित कर दिया।
सोमवार को गढ़ी ईश्वरा, ग्राम दिगनेर, शमशाबाद रोड स्थित श्रीमनःकामेश्वर बाल विद्यालय में चल रहे बाबा मनःकामेश्वरनाथ रामलीला महोत्सव के दसवें दिन लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ, कुंभकरण और दशानन वध की लीलाओं का भव्य मंचन हुआ। रामलीला में लंकापति रावण के पुत्र मेघनाथ ने अपने युद्ध कौशल से प्रभु श्री राम के भाई लक्ष्मण जी को मूर्छित कर दिया जैसे ही यह समाचार रामाकुल को प्राप्त हुआ प्रभु श्री राम की सेना के वानर भालू व्याकुल हो उठे। तभी जामवंत की आज्ञा पाकर हनुमान जी संजीवन बूटी लेने के लिए प्रस्थान कर गए। अपने छोटे भाई लक्ष्मण जी को मूर्छित देखकर प्रभु श्री राम विलाप करते हुए खुद को कोस रहे थे।
इस मार्मिक लीला को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। इसके उपरांत रामलीला मंचन में प्रभु श्री राम और उनकी सेना द्वारा मेघनाथ का वध कुंभकरण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। लीला मंचन से पूर्व दस दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की पूर्ण आहुति हुयी।
रावण और श्री राम सेवा का युद्ध बना आकर्षण
श्री रामलीला महोत्सव में रणभेरी बजते ही प्रभु श्री राम और लंकापति रावण की सेना जैसे ही नजदीक आई दोनों में भयंकर युद्ध हुआ। दोनों ओर से बाणों की वर्षा होते हुए युद्ध में दशानन की सेना क्षण भर में धराशाई हो गई। अपनी सेना को मरता हुआ देखकर क्रोध में भरा हुआ दशानन अट्टहास करते हुए रणभूमि में गरजने लगा। प्रभु श्री राम ने 31 बाणों से दशानन की नाभि में प्रहार किया। प्रभु श्री राम की इस अलौकिक शक्ति से रावण तीर लगते ही धू-धू करके जलने लगा। अपनी सेना के साथ लंकापति रावण के दहन पर रामलीला ग्राउंड जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा।
मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि प्रखंड विद्वान वीर योद्धा महाबली लंकापति रावण का वध समाज को असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कर्म के प्रभाव से कोई बच नहीं सकता। आज रामलीला मंचन के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का संकल्प ही दशानन दहन है। रामलीला मंचन के मौके पर महंत योगेश पुरी ने कहा प्रतिवर्ष होने वाली रामलीला प्रभु श्री राम के उत्तम चरित्र मर्यादा का पालन के साथ नियम संयम का संस्कार देती है। आज के समय में भी प्रभु श्री राम जी के चरित्र की पावन प्रासंगिकता के माध्यम से घर परिवार के साथ समाज और देश में समरसता लाई जा सकती है।