Tue 04 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राम की गाथा और गीता का उपदेश, नौनिहालों ने दिया सनातन संस्कृति का संदेश

Pragya News 24

Mon, Dec 25, 2023
Post views : 46

किड्सजी सिकंदरा और माउंट लिट्रा जी स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सनातन विज्ञान की छटा
द बुक थीम पर हुए वार्षिकोत्सव में हर प्रस्तुति रही विविधता से परिपूर्ण, बच्चों की कला ने मोहा मन

आगरा। सनातन संस्कृति का बीज यदि बाल्यावस्था से रोपा जाए तो समाज की एक पूरी पीढ़ी संस्कारवान हो सकती है। इसी विचार के साथ बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ सनातन विज्ञान का ज्ञान देते हुए किड्सजी सिकंदरा ने 18 वां और माउंट लिट्रा जी स्कूल ने प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया।

पश्चिमपुरी स्थित अमल गार्डन में आयोजित किड्सजी सिकंदरा और माउंट लिट्रा जी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां देते बच्चे।


रविवार को पश्चिमपुरी स्थित अमल गार्डन में आयोजित वार्षिकोत्सव का आरंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल और राज्यमंत्री बेबी रानी मौर्या ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राज्य महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, मधु बघेल, प्रीति उपाध्याय, वीरा सक्सेना, पंकज खंडेलवाल, डॉ सलोनी बघेल ने बच्चों के उत्साहवर्धन में आशीर्वचन कहे।

गणेश वंदना के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए निदेशक सुरभि दुआ और प्रधानाचार्य राखी शर्मा ने बताया कि जीवन बच्चों की किताब की तरह विविध विषयों और अनुभवों से भरा होता है। जीवन को सफलतापूर्वक तभी जीया जा सकता है जब संस्कारों पर चलते हुए मार्ग तय किया जाए। कार्यक्रम की “द बुक” थीम इसी विचार का प्रतिनिधित्व करती है। एक बुक की भांति 13 अध्यायों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण, सनातन संस्कार, मानवता आदि का संदेश दिया।

पश्चिमपुरी स्थित अमल गार्डन में आयोजित किड्सजी सिकंदरा और माउंट लिट्रा जी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां देते बच्चे।

प्ले ग्रुप बी के बच्चों ने गोलमाल प्ले, नर्सरी बी के बच्चों ने चाइल्डहुड ब्यूटिफुल नाटिका, ओल्ड इज गोल्ड जूनियर केजी के बच्चों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी उस वक्त अचंभित रह गए जब 02 से 07 वर्ष तक के बच्चों ने ब्लांइड फोल्ड एक्टिविटी में आंखों पर पट्टी बांधकर तूलिका से रंग बिखेरे। समर्थ द्वारा हास्य कविता की प्रस्तुति ने सभी को गुदगुदाया। इसके बाद एक से एक बढ़कर नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां हुईं। जिसमें स्कूल टाइम, जमे रहो, लविंग योर पैरेंट्स आदि ने मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण जय श्रीराम और श्रीमद् भगवत गीता नृत्य नाटिका थीं। अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के लोकार्पण की परिकल्पना के दृश्य हों चाहें कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के ज्ञान का दृश्य, बच्चों के भावनृत्य ने सभी को अपलक निहारने को मजबूर कर दिया। नेवर हर्ट नेचर प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों और माता पिता के रैंप वॉक ने कार्यक्रम में गर्मजोशी ला दी।

कार्यक्रम का समापन स्टूडेंट आफ द ईयर, बेस्ट एटेंडेंस, आल राउंडर, एकेडमिक परफोर्मेंस, आर्टिस्टिक अचीवर, एक्टिव पार्टिसिपेंट, टीचर आफ द ईयर के पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर किड्सजी सिकंदरा और माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक सुभाष चंद दुआ, मनमोहन चावला, रविकांत चावला, सुरभि दुआ, मयंक दुआ, अनुराधा चावला, संतोष दुआ, रोहित कत्याल, रचित कपूर, मुक्ता कत्याल, मोहित कत्याल, प्रिया कपूर, रश्मि, प्राची, भाविका, उपायना, देवांश,कुशाग्र, देवीना आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन