Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: थम सकते हैं देशभर में ट्रेनों के पहिये, OPS को लेकर एनसीआरएस शुरू कर रहा है स्ट्राइक बैलेट अभियान

Pragya News 24

Tue, Nov 21, 2023
Post views : 71

Agra. पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे रेलवे यूनियन कड़ा रुख अख्तियार करने जा रही है। ओपीएस के प्रति सरकार या नजरिया और एनपीएस को रद्द कर ओपीएस लागू नहीं करने पर देशभर में रेलवे कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते हैं। इस संबंध में रेलवे यूनियन एनसीआरएस ने प्रेसवार्ता की और हड़ताल किये जाने के संबंध में जानकारी दी।

स्ट्राइक बैलेट से टटोला जाएगा कर्मचारी का मन

आपको बताते चले कि एनपीएस को रद्द करके ओपीएस को लागू कराने के लिए रेलवे यूनियन हर माह की 21 तारीख को डीआरएम कार्यकाल पर प्रदर्शन कर रही है लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं है। इसलिए अब ओपीएस को लागू कराने के लिए तमाम यूनियन का जॉइंट वेंचर बना और उसमें अनिश्चित कालीन हड़ताल का फैसला लिया गया। रेलवे की हड़ताल को लेकर रेलकर्मी कितना सहमत है इसके लिए स्ट्राइक बैलेट की शुरुआत की जा रही है। दो दिवसीय इस अभियान के माध्यम से कर्मचारियों की स्ट्राइक को लेकर सहमति और असहमति जानने का प्रयास यूनियन करेगी।

दो दिनों के इस स्ट्राइक बैलेट अभियान के अंतर्गत यूनियन रेलवे कार्यालयों पर स्ट्राइक बैलेट के डिब्बे और वही पर एक पर्ची रखेंगे। इस पर्ची को भरकर कर्मचारी को इस बैलेट बॉक्स में डालना होगा। यह अभियान दो दिन तक पूरे आगरा मंडल में चलेगा। दो दिन बाद इस बैलेट बॉक्स को खोलकर स्ट्राइक को लेकर कर्मचारियों की मन की बात से हाई कमान को रूबरू कराया जाएगा।

यूनियन के मंडल महासचिव अक्षयकान्त ने बताया कि हर कर्मचारी अपने बुढ़ापे की लाठी ओपीएस को चाहता है। अगर ओपीएस कर्मचारियों को मिल जाता है तो उस कर्मचारी को किसी के ऊपर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने आर्थिक खर्च उठा सकता है। उन्हें विश्वास है कि जिन लोगों को ओपीएस नहीं मिल रहा है वह भी ओपीएस को ही चाहते हैं। इसलिए स्ट्राइक के पक्ष में बैलेट अधिक होने की उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन