Fri 15 May 2026
Breaking News Exclusive
गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुति में झलकी साधना, संस्कृति और संस्कारों की गरिमा भव्य शोभायात्रा में दिखी सनातन संस्कृति, शौर्य और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर युवाओं में सपा के प्रति जोश, रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी आगरा महानगर अध्यक्ष मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच, अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार किसानों को मिली बड़ी सौगात, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण किए स्वीकृत संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा डिजिटल विपणन पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन 9 नवम्बर को

Pragya News 24

Tue, Nov 7, 2023
Post views : 56
  • लघु उद्योग भारती, सेठ पदम् चन्द जैन प्रबंधन संस्थान, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा होंगे सहयोगी
  • एमएसएमई उत्पाद एवं सेवाओं की डिजिटल मार्केटिंग पर विशेषज्ञों के होंगें व्याख्यान
  • GeM पोर्टल के माध्यम से सरकारी खरीद से सम्बंधित जानकारी देंगे विशेषज्ञ

आगरा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय आगरा द्वारा एमएसएमई उत्पाद एवं सेवाओं की डिजिटल मार्केटिंग पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन 9 नवम्बर को जीपी सभागार खंदारी पर किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों के उद्यमी एवं उनके प्रतिनिधि, राज्य एवं केंद्र सरकार के अधिकारी/कर्मचारी भाग लेगें जोकि विशेषज्ञों से एमएसएमई उत्पाद एवं सेवाओं की डिजिटल मार्केटिंग के गुर सीखेंगें। इस राष्ट्रीय सेमीनार के विषय में विस्तृत जानकारी के लिए मीडिया ब्रीफिंग एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मंगलवार को सेठ पदम चन्द जैन प्रबंधन संस्थान, डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, खन्दारी परिसर में गया।

सेमिनार संयोजक डॉ. मुकेश शर्मा आई.ई.एस. सहायक निदेशक ग्रेड 1 ने बताया कि एमएसएमई मंत्रालय की प्रोक्यूरमेंट एवं मार्केटिंग योजना के अंतर्गत एमएसएमई उद्यमियों को विपणन क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही एमएसएमई मंत्रालय एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं, पंजाब नेशनल बैंक एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा की एमएसएमई वित्त योजनाओं के बारे में कैंपस में स्टैंडी लगाकर सूचित किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति, डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय प्रो. आशु रानी करेंगी। मुख्य अतिथि उप-महानिदेशक - कार्यालय विकास आयुक्त (एमएसएमई) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार अनुजा बापट, आई.एस.एस. होंगीं। तकनीकी सत्रों में एमएसएमई उद्यमियों एवं राज्य एवं केंद्र सरकार के अधिकारी / कर्मचारियों को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से सरकारी खरीद प्रक्रिया में भागीदारी, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग, डिजिटल ट्रांजक्शन में साइबर सिक्यूरिटी के बारे में विषय विशेषज्ञ प्रस्तुति देंगे।

प्रो. बृजेश रावत, निदेशक, सेठ पदम् चन्द जैन प्रबंधन संस्थान ने बताया कि एमएसएमई विभाग, विश्वविद्यालय, लघु उद्योग भारती, वित्तीय संगठन / बैंकर के रूप में पीएनबी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, मिलकर आगरा परिक्षेत्र की एमएसएमई इकाईयों, सरकारी अधिकारी / कर्मचारियों के लिए यह एक अच्छा प्रयास है।

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा यह सेमिनार एमएसएमई इकाइयों सरकारी आपूर्ति के संबंध में जेम पोर्टल, डिजिटल साइबर सेक्युरिटी पर जानकरी उपलब्ध कराने की मांग को सेमीनार पूर्ति करेगा। क्षेत्र के उद्यमी भावी उद्यमी इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभान्वित होंगे।

पंजाब नेशनल बैंक जोनल कार्यालय आगरा के उप जोनल प्रबंधक एस एन गुप्ता ने बताया कि पीएनबी डिजिटल माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र में सेवा देने हेतु सदैव तत्पर है। सभी उद्यमियों का पीएनबी की एमएसएमई योजनाओं का लाभ लेने हेतु स्वागत है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक सुन्दर सिंह ने बताया बैंक द्वारा एमएसएमई को प्रदत्त ऋण और अग्रिम की जानकारी सेमीनार में विस्तार से बतायी जाएगी।

इस अवसर पर राज कंप्यूटर के डॉ. मनीष मोहन वर्मा, पीएनबी के मुख्य प्रबंधक अपूर्व जैन, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. श्वेता चौधरी, सीसीएलए के अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

https://youtu.be/Bxp79Gby0EE

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन