Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रज्ञा न्यूज 24…कल्याणकारी महिला समिति की प्रदर्शनी में दिखा भारतीय कला, संस्कृति, हुनर का अनूठा संगम

Pragya News 24

Mon, Oct 30, 2023
Post views : 84
  • द रमाना ग्रांड में त्योहारी सीजन में देशभर के शिल्पियों की हस्तकला का दिखी प्रतिभा
  • नारी सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित रही प्रदर्शनी
  • 50वीं हस्तकला प्रदर्शनी में कश्मीरी शॉल से लेकर मिलेट्स खाद्य व्यंजन का आकर्षण
  • द रमाना ग्रांड में विभिन्न राज्यों की स्टॉल के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम

आगरा। ताज नगरी में इस बार भारतीय कला संस्कृति के साथ देशभर के हस्तशिल्पियों का हुनर कल्याणकारी महिला समिति की प्रदर्शनी में देखने को मिला। भारतीय संस्कृति की विरासत परंपरा से सजी प्रदर्शनी ने लोगों को दीपावली के पूजन और घरों की सज्जा के जरूरत के समान के लिए लुभाया। आगरा क्लब के सामने द रमाना ग्रैंड होटल में आयोजित प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने चार चांद लगा दिए।

सदर स्थित द रमाना ग्रांड में लगी कल्याणकारी महिला समिति की हस्तकला प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं महापौर हेमलता दिवाकर साथ में मेला संयोजिका नीलिमा पाटनी एवं अन्य सदस्याएं।

कल्याणकारी महिला समिति की 50 वीं हस्तकला प्रदर्शनी का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, संजीव चौबे, कवि पवन आगरी के साथ मेला संयोजिका नीलिमा पाटनी ने दीप जलाकर किया। प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित हैं, नई शिक्षा नीति से महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। उन्होंने कहा कल्याणकारी समिति लंबे समय से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है। आगामी वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को भी आयोजन से जोड़ा जाए। राधा तोमर ने महापौर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मेला संयोजिका नीलिमा पाटनी ने बताया कि कल्याणकारी महिला समिति लगातार महिला स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं निर्धन बच्चाें की शिक्षा के लिए कार्य कर रही है। इस ध्येय पर चलते हुए संस्था द्वारा आयोजित प्रदर्शनी से होने वाली आय को समाज सेवा के लिए समर्पित किया जाएगा ।

सदर स्थित द रमाना ग्रांड में लगी कल्याणकारी महिला समिति की हस्तकला प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ जीएस धर्मेश, पूर्व विधायक केशो मेहरा व संस्था की पदाधिकारी

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अतिथियों ने अलग-अलग राज्यों से हस्तशिल्पियों की स्टॉल पर जानकारी लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।

एक छत के नीचे दिखी कई राज्यों की संस्कृति की झलक

प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों की 100 से अधिक स्टॉल ने शहर वासियों को खूब लुभाया। कल्याणकारी महिला समिति की प्रदर्शनी में कश्मीरी शॉल के साथ कश्मीरी वूलन कुर्ती और आकर्षक कढ़ाईयों वाले कपड़े ताज नगरी के लोगों को खूब भाये। हस्तशिल्प के विभिन्न सामानों के साथ त्यौहारी सीजन में मिलेट्स बनीं मिठाइयां देखने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। शुद्ध घी वाली बेसन की सोनपापड़ी, ड्राई फ्रूट्स से बनी पंजीरी ने सर्दियों में सेहत के खजाने के रूप में अपनी खुशबू बिखेरी। मेले में काले गेहूं के साथ पंजाब की मिठाईयां आकर्षण का केंद्र रहीं।

प्रदर्शनी में मानसिक दिव्यांगों का भी हुनर

कल्याणकारी महिला समिति द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में मानसिक रूप से अक्षम दिव्यांग बच्चों ने भगवान की पोशाक के साथ दीपावली के दिए और सजावट के कई सामान बनाकर अपनी ऐसी प्रतिभा को दिखाया है जिसमें वह सामान्य बच्चों से कहीं भी कम नहीं है। स्नेह संस्था की संचालिका अनुपमा गर्ग ने बताया कि हर सामाजिक उत्सव में यह बच्चे अपनी प्रतिभा को जरूर दिखाते हैं।

संस्कृति सभ्यता और संस्कार के संगम सांस्कृतिक कार्यक्रम

कल्याणकारी महिला समिति द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाओं ने संगीत, कला और नृत्य के माध्यम से अपने हुनर को दिखाया।

इन्होंने संभाली व्यवस्था

इस अवसर पर सविता पालीवाल, आरती कंसल, संगम सिंघल, डॉ शैलबाला अग्रवाल, डॉ शशि गोयल, शाेभा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, साधना गर्ग, रीता बंसल, नीति अग्रवाल, रागिनी गर्ग, मीरा अग्रवाल, नीना मित्तल आदि समिति की सदस्याओं ने व्यवस्थाओं को संभाला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन