Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

समाजवादी पार्टी : युवाओं में सपा के प्रति जोश, रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी आगरा महानगर अध्यक्ष

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल द्वारा रितिक कुमार प्रजापति को महानगर समाजवादी लोहिया वाहिनी आगरा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही 31 सदस्यीय महानगर कमेटी भी घोषित की गई।

मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी व कैबिनेट मंत्री दयाराम प्रजापति ने कहा कि ‘समाजवादी पार्टी की असली ताकत बूथ है। लोहिया वाहिनी का हर कार्यकर्ता डॉ. लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को घर-घर पहुंचाए और 2027 की तैयारी में जुट जाए।’

प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि ‘लोहिया वाहिनी समाजवादी पार्टी की रीढ़ है। आज का युवा ही कल का नेतृत्व है। हर वार्ड-बूथ तक संगठन को पहुंचाना है।‘

जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने कहा कि महानगर और जिला इकाई मिलकर आगरा में जनसमस्याओं के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।

पूर्व महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि नई टीम ऊर्जावान है। मुझे पूरा भरोसा है कि रितिक प्रजापति के नेतृत्व में लोहिया वाहिनी आगरा महानगर का संगठन और मजबूत होगा। हम सब मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष रितिक कुमार प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश नेतृत्व और पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर युवाओं को जोड़ना और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना हमारी प्राथमिकता होगी।

यह हुए महानगर कमेटी में नियुक्त
रितिक कुमार प्रजापति (लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष), निखिल निगम महासचिव, चेतन्य शर्मा उपाध्यक्ष, बब्लू अब्बाश, अब्दुल खालिद, सोनू यादव, अफजल बेग, आकाश शर्मा, मुनब्बर पठान, मनोज प्रजापति, सुमित यादव, कामिल कैफ, धार्मिक बघेल मीडिया प्रभारी, मनीष गौतम, प्रवल चौहान, सलमान कुरैशी, अंकित जाटव, ललित प्रजापति, दक्ष चौधरी, रिहान खाँन, सत्येन्द्र प्रजापति, सत्यप्रकाश निगम, मनीष प्रजापति, मकेंद्र यादव, साजिद मालिक, सौरव यादव।

संचालन महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र राठौर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सपा नेता सतीश अरोड़ा, जिला महासचिव संतोष पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, महानगर उपाध्यक्ष मधुकर अरोड़ा, बलविंदर सिंह जाटव, देवेंद्र राठौर उपाध्यक्ष, बिजेंद्र प्रजापति उपाध्यक्ष, मानवेंद्र कुशवाहा, कृष्ण कृपाल सिंह चौहान, देवेंद्र जाटव, राजपाल प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, सुमित प्रजापति आदि।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन