Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: नौ दिवसीय ‘नवरात्रि रास गरबा’ में होगी डांडिया की धूम

Pragya News 24

Fri, Oct 13, 2023
Post views : 72
  • एडीए और एडीएफ के भव्य आयोजन में 9 दिन 9 कॉलेजों की होंगी विशेष प्रस्तुति
  • शहर की सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं की रहेगी भागीदारी

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की पहल पर इंक्रेडिबल ताज कंसर्ट के अंतर्गत आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा ‘‘नवरात्रि पास गरबा’’ के द्वितीय संस्करण का नौ दिवसीय आयोजन 15 से 23 अक्टूबर तक ताज नगरी फेज 2 जोनल पार्क स्थित एमफी थियेटर पर किया जा रहा है। शुक्रवार को इस आयोजन का पोस्टर विमोचन होटल फेयरफील्ड बाय मेरिएट में किया गया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा नवरात्रि रास गरबा में किस तरह शहर एक सूत्र में बंधा नजर आएगा, इस पर उन्होंने विस्तार से जानकारी दी।

आगरा विकास प्राधिकरण की सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि आगरा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य के साथ ‘‘नवरात्रि रास गरबा’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए जोनल पार्क को खास रूप से सजाया जा रहा है।

आगरा डेवलपमेंट फाऊंडेशन के अध्यक्ष पूरन डाबर ने कहा कि 9 दिन 9 कॉलेज विशेष प्रस्तुतियां देंगे साथ ही शहर की संस्कृतिक सामाजिक और साहित्यिक संस्थाओं की सहभागिता के जरिए पूरे शहर को एक सूत्र में बांधने का कार्य यह आयोजन करने जा रहा है।

अशोक ग्रुप की चेयरमैन डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि डांडिया और गरबा करते जोड़े आयोजन को भव्य बनाएंगे जिसके लिए पारंपरिक वेशभूषा में लहंगा और कुर्ता पायजामा ड्रेस कोड रखा गया है। अप्सा के अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि गरबा का यह आयोजन सिर्फ नृत्य कला ही नहीं हमें हमारी आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।

इन कॉलेज की रहेगी सहभागिता

  • डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल - 15 अक्टूबर
  • ऑल साइंस स्कूल - 16 अक्टूबर
  • सेंट एंड्रयूज स्कूल - 17 अक्टूबर
  • गायत्री पब्लिक स्कूल - 18 अक्टूबर
  • कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल - 19 अक्टूबर
  • प्रीलूड पब्लिक स्कूल - 20 अक्टूबर
  • होली पब्लिक स्कूल - 121 अक्टूबर
  • शिवालिक पब्लिक स्कूल - 22 अक्टूबर
  • सचदेवा मिलेनियम स्कूल - 23 अक्टूबर
https://youtu.be/b0WxMx7_fug

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन