Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा-मथुरा दर्शन सेवा के लिए पायलेट प्रोजेक्ट पर चलेंगी 5-5 होप ऑन होप ऑफ बसें

Pragya News 24

Sat, Oct 14, 2023
Post views : 91

आगरा। मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को आगरा मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की 27वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के किराए में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया। इसे लेकर मंडल आयुक्त ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित निधि प्रबंध समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में इसका प्रस्ताव बनाकर शासन के भेजने को निर्देशित किया।

मथुरा दर्शन सेवा में चलने वाली बसों में गाइड सेवा उपलब्ध कराए जाने पर मंडल आयुक्त ने निर्देश दिए कि कोरोना काल से पहले मथुरा में दर्शन सेवा बसों में गाइडों की नियुक्ति और सेवाओं के जो नियम थे, उन्हीं का अनुपालन एवं समीक्षा करते हुए वैध गाइडों को ही इन सेवाओं में लगाया जाए।

वहीँ आगरा - मथुरा में हॉप ऑन हॉप ऑफ बसों के क्रय और उन्हें संचालित करने से संबंधित टेंडर का प्रस्ताव लाया गया। मंडल आयुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए और तब तक पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर आगरा और मथुरा में पांच-पांच HOHO बसों का संचालन शुरू किया जाए। इन बसों का रूट और टाइम निर्धारित होना चाहिए। इन बसों की बुकिंग के लिए नगर निगम की वेबसाइट, मोबाइल एप और अन्य ऑनलाइन माध्यम से भी सुविधा दी जाए। ताकि आगरा मथुरा दर्शन करने वाले पर्यटकों और श्रद्धालु आसानी से इन बसों की बुकिंग कर सुविधा का लाभ उठा सकें।

वहीँ आगरा में इलेक्ट्रिक बसों के स्टॉपेज के बारे में मंडलायुक्त ने पूछा तो जानकारी में आया कि अभी तक इलेक्ट्रिक बसों के स्टॉपेज बनकर तैयार नहीं हुए। जिसे लेकर मंडल आयुक्त ने नगर आयोग को साफ निर्देश दिए कि जल्द से जल्द बस स्टॉपेज बनकर तैयार किये जाए अन्यथा स्टॉपेज बनाने वाली निजी कंपनी को ब्लैक लिस्ट में डालकर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन