Tue 02 Jun 2026
Breaking News Exclusive
2100 कमल पुष्पों से सजा श्रीजगन्नाथ जी का सिंहासन, इस्कॉन मंदिर में आयोजित किया कमल तलाई मनोरथ मासिक धर्म को लेकर करें खुलकर बात- डॉ. खुशबू केसरवानी अधिकमास के 11वें दिन धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी विवाह, बैंड-बाजों के साथ निकली ठाकुर जी की बारात नवजातों की जीवन-रक्षा के लिए अपना दुग्ध दान करने वाली माताओं को दिया माँ यशोदा गौरव सम्मान श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में हुआ दान लीला (दान एकादशी) का आयोजन गंगा दशहरा और एकादशी पर सेवा का संदेश, राहगीरों को वितरित किया शरबती दूध और छाछ सामाजिक सरोकारों के साथ फेयरफील्ड बाय मैरियट ने मनाई तीसरी वर्षगांठ गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अपर नगर आयुक्त ने किया दशहरा शोभायात्रा क्षेत्र का भ्रमण, ढोल नगाड़ों संग 24 अक्टूबर को

आगरा। अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र यादव ने आज श्रीरामचंद्र जी महाराज के प्राचीन मंदिर खातीपाड़ा-जयपुरा की दशहरा शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। शोभायात्रा कमेटी द्वारा बताई गई सभी समस्याओं को जल्दी से जल्दी दूर करने का आश्वासन दिया। जिससे शोभायात्रा भव्यता व सुगमता के साथ निकल सके। 24 अक्टूबर को श्रीरामचंद्र जी महाराज के मंदिर से शाम 6 बजे 101 भव्य झांकियों, ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों संग शोभायात्रा निकाली जाएगी।

अपर नगर आयुक्त आज अपनी टीम के साथ शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। इस अवसर पर शोभायात्रा कमेटी के पदाधिकारी व क्षेत्रीय पार्षद भी मौजूद रहे। शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र खंडेलवाल ने कहा कि अपर नगर युक्त को शोभायात्रा मार्ग की समस्याओं को अवगत कराया। अपर नगर आयुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा शोभायात्रा मार्ग की सफाई, सीवर, लाइट, सड़क, जल भराव आदि सभी समस्याओं को नोट कर लिया गया है। जल्दी ही सभी समस्याएं दूर कर दी जाएंगी। 22 अक्टूबर को दोबारा निरीक्षण किया जाएगा।

निरीक्षण में मौजूद क्षेत्रीय पार्षदों व पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीरामचंद्र मंदिर से आयोजित होने वाली शोभायात्रा बहुत प्राचीन है। सभी मिलजुल कर व्यवस्ता करते हैं। शांतिप्रिय ढंग से भव्य शोभायात्रा निकालने का प्रयास है। नई पढ़ी को भी संदेश देना चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा जुड़े।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान, हेमंत प्रजापति, अमित पटेल, विक्रम कुशवाहा, राजपाल यादव, रामदास कटारा, तरुण सिंह, संजय अग्रवाल, टीटू पंडित कमल लोधी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन